ब्रेकिंग
बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवाल

बिहार : बेटा- बेटी के सामने पिता ने गला काट मां को उतारा मौत के घाट, बच्चों ने कहा- पापा हर दिन नशे में करते थे लड़ाई

MADHEPURA : बिहार के अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से हत्या, लूट, छिनतई बलात्कार का मामला निकल कर सामने न

बिहार : बेटा- बेटी के सामने पिता ने गला काट मां को उतारा मौत के घाट, बच्चों ने कहा- पापा हर दिन नशे में करते थे लड़ाई
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

MADHEPURA : बिहार के अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से हत्या, लूट, छिनतई बलात्कार का मामला निकल कर सामने नहीं आता हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मधेपुरा से निकल कर सामने आया है।  यहां एक महिला की गला काटकर हत्या कर दी गयी है। अब पुलिस इस मामले के दोषी की तलाश में जुट गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले में एक महिला की हत्या उसके पति, ससुर और सास ने दबिया से गला काटकर हत्या कर दी है। इनलोगों को इस काले कारनामों को अंजाम दते हुए महिला की तीन साल की बच्ची ने देख लिया और उसने अपने पड़ोसी को मामले की जानकारी दी है। यह मामला सदर थाना क्षेत्र के भर्राही ओपी अंतर्गत तुरकाही गांव की बताई जा रही है। इस घटना के बाद हत्या के सभी आरोपी फरार हैं।


बताया जा रहा है कि, घटना के वक्त मृतक महिला का सात साल का बेटा और तीन साल की बेटी जाग गई थी। इन बच्चों ने पड़ोसियों को सूचना दी। जिसके बाद महिला के मायके वाले पहुंचे और पुलिस को भी जानकारी दी गई। मृतक महिला का नाम हीरा देवी बताया जा रहा है। इस महिला के सात साल के बेटे आनंद कुमार ने बताया कि हत्या के वक्त उसकी तीन साल की बहन ने उसे जगाया। जब वह जागा तो देखा कि दादी रुकैया देवी, पिता उमाशंकर यादव, सूरज यादव, रोशन यादव ने उसकी मां का गला काट दिया गया है और भागने की तैयारी में हैं। उसने बताया कि जब वे लोग भाग गए तो दोनों भाई-बहन पड़ोसी को इसकी सूचना देने गए।


वहीं मृतक महिला की मां राजिया देवी ने बताया कि, उनकी बेटी के साथ ससुराल में मारपीट की जाती थी। करीब सात साल पहले दोनों की शादी हुई थी। शादी के दो तीन साल के बाद से हीरा अपने मायके में ही रह रही थी। दो-तीन महीने पहले ही वह अपने ससुराल आई थी। कुछ दिन पहले भी रोशन कुमार ने उसके साथ मारपीट की थी। अब सभी ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि उमाशंकर को नशे की लत थी। उसके दरवाजे पर कुछ अपराधी प्रवृत्ति के लड़के उनके साथ बैठकर नशा किया करते थे। 


इधर, इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि लड़के के घर वाले बेटे की दूसरी शादी करवाना चाहती थी। इसको लेकर उमाशंकर अपनी पत्नी के साथ हमेशा मारपीट करता था। कई बार ग्रामीण स्तर पर पंचायती भी की गई, लेकिन महिला का पति पंचायत की भी बात नहीं माना करता था। यही कारण था कि महिला अपने मायके में ही रहती थी। इस मामले में सदर एसडीपीओ अजय नारायण यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई है। परिजनों के आवेदन पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता