ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बिहार: बाजार से घर लौट रहे शख्स की गोली मारकर हत्या, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

SASARAM: खबर रोहतास से आ रही है, जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना दिनारा थाना क्षेत्र के मंझौली के पास की है। मृतक युवक बाजार से अपने गांव लौट

बिहार: बाजार से घर लौट रहे शख्स की गोली मारकर हत्या, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: खबर रोहतास से आ रही है, जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना दिनारा थाना क्षेत्र के मंझौली के पास की है। मृतक युवक बाजार से अपने गांव लौट रहा था इसी दौरान बीच रास्ते में बदमाशों ने गोली मारकर उसे मौत की नींद सुला दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।


मृतक की पहचान दिनारा थाना क्षेत्र के बेदहा गांव निवासी चंद्रदेव साह के बेटे महेंद्र साह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम महेंद्र शाह किसी काम से कोचस गया था और वहां से अपनी बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने मझौली गांव के पास उसे गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।


गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने खून से लथपथ महेंद्र साह को कोचस के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से गुस्साए लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही के कारण जिले में अपराधी एक के बाद एक लोगों की हत्या कर रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
a

रिपोर्टर

amit kumar

FirstBihar संवाददाता