ब्रेकिंग
बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंबिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएं

बिहार: बाथरूम की खिड़की तोड़ पुलिस कस्टडी से कैदी फरार, प्यार में धोखा खाने के बाद की थी सुसाइड की कोशिश

SITAMARHI: सीतामढ़ी में प्रेमिका से धोखा खाने के बाद सुसाइड की कोशिश करने वाला कैदी अस्पताल के बाथरूम से फरार हो गया। पुलिस कस्टडी में युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। कैदी

बिहार: बाथरूम की खिड़की तोड़ पुलिस कस्टडी से कैदी फरार, प्यार में धोखा खाने के बाद की थी सुसाइड की कोशिश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी में प्रेमिका से धोखा खाने के बाद सुसाइड की कोशिश करने वाला कैदी अस्पताल के बाथरूम से फरार हो गया। पुलिस कस्टडी में युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। कैदी के फरार होने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है।


दरअसल, सीतामढ़ी सदर अस्पताल से एक कैदी फरार हो गया है। प्रेमिका के बयान बदलने के कारण बीते 16 तारीख को पुलिस कस्टडी में युवक ने ब्लेड से हाथ की नस काट कर जान देने की कोशिश की थी। जिसके बाद उसे इलाज के लिए सीतामढ़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कैदी का नाम छेदी मंडल है, जो मधुबनी जिले का निवासी है।


गुरुवार को छेदी मंडल अस्पताल के बाथरूम की खिड़की से कूदकर भाग गया। छेदी मंडल को प्रेम प्रसंग के मामले में चोरौत थाने की पुलिस ने मधुबनी से गिरफ्तार किया था। छेदी मंडल के साथ जो लड़की बरामद हुई थी उसने कोर्ट में बयान बदल दिया था। जिसके कारण छेदी मंडल ने जान देने की कोशिश की थी। फिलहाल पुलिस फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता