ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

बिहार: बारात देख रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आपसी रंजिश में मर्डर की आशंका

KAIMUR: बिहार में शादी समारोह और अन्य आयोजनों के दौरान फायरिंग का मामला कोई नया नहीं है। ताजा मामला कैमूर से सामने आया है, जहां एक बारात के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी

बिहार: बारात देख रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आपसी रंजिश में मर्डर की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KAIMUR: बिहार में शादी समारोह और अन्य आयोजनों के दौरान फायरिंग का मामला कोई नया नहीं है। ताजा मामला कैमूर से सामने आया है, जहां एक बारात के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने गांव के ही दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गांव के ही चार लोगों ने बारात देखने के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के किन्नर चोला गांव की है।


मृतक की पहचान किन्नर चोला गांव निवासी 25 वर्षीय बाबूलाल राम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात गांव में एक बारात आई थी। डीजे की धुन पर बाराती डांस कर रहे थे, तभी वहां मौजूद किसी शख्स ने फायरिंग कर दी गई। गोली बारात देख रहे बाबूलाल राम को जा लगी। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जबतक लोग कुछ समझ पाते गोली लगने से बाबूलाल की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया।


घटना की जानकारी मिलते ही के पर भभुआ डीएसपी के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। मृतक के परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों के ऊपर जान बूझकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए भगवानपुर थाना में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने एक देसी राइफल जब्त किया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता