ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दिया

बिहार: सुबह सवेरे बैंक ऑफ महाराष्ट्र में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा-तफरी

HAJIPUR: खबर वैशाली से आ रही है, जहां शनिवार की सुबह सवेरे बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में भीषण आग लग गई। अगलगी की इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगे

बिहार: सुबह सवेरे बैंक ऑफ महाराष्ट्र में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा-तफरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: खबर वैशाली से आ रही है, जहां शनिवार की सुबह सवेरे बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में भीषण आग लग गई। अगलगी की इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तबतक लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक की है।


बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह करीब चार बजे सुभाष चौक स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में शॉट सर्किट सेआग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। अगलगी की इस घटना के बाद आसपास रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। 


बैंक बंद होने के कारण फायर ब्रिगेड कर्मियों को आग पर काबू पाने में समय लग गया। बैंक मैनेजर के मौके पर पहुंचने बाद बैंक का मुख्य द्वारा खोला गया। इसके बाद दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया लेकिन तबतक करीब 10 लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता