ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाBihar News : सरकारी स्कूल में 1.90 लाख का खेल? शिक्षा विभाग की जांच शुरू, प्रधानाध्यापक से मांगे गए सभी रिकॉर्डBihar News: गांव वालों को ₹1200 टैक्स देना होगा या नहीं? बिहार सरकार ने केंद्र के सामने रखी बड़ी मांग, जानिए पूरा मामलाBihar Weather Update: 5 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, अब तक सामान्य से 50% कम बारिश; उमस और गर्मी से लोग बेहालBihar News : 20 साल बाद खत्म हुआ एक राजनीतिक अध्याय! राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का चर्चित सरकारी बंगला, सरकार को सौंपी चाबीBihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाBihar News : सरकारी स्कूल में 1.90 लाख का खेल? शिक्षा विभाग की जांच शुरू, प्रधानाध्यापक से मांगे गए सभी रिकॉर्डBihar News: गांव वालों को ₹1200 टैक्स देना होगा या नहीं? बिहार सरकार ने केंद्र के सामने रखी बड़ी मांग, जानिए पूरा मामलाBihar Weather Update: 5 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, अब तक सामान्य से 50% कम बारिश; उमस और गर्मी से लोग बेहालBihar News : 20 साल बाद खत्म हुआ एक राजनीतिक अध्याय! राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का चर्चित सरकारी बंगला, सरकार को सौंपी चाबी

बिहार : बालाजी एजेंसी को चोरों ने बनाया निशाना, दीवार तोड़कर चुराया करोड़ों का खजाना

DARBHANGA : विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के मिथिला कॉलोनी स्थित बालाजी एजेंसी में रविवार की रात चोरों ने दीवाल तोड़कर अंदर घुस कर गोदाम में रखे सारे कीमती सामान की चोरी कर ली। चोरों न

बिहार : बालाजी एजेंसी को चोरों ने बनाया निशाना, दीवार तोड़कर चुराया करोड़ों का खजाना
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DARBHANGA : विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के मिथिला कॉलोनी स्थित बालाजी एजेंसी में रविवार की रात चोरों ने दीवाल तोड़कर अंदर घुस कर गोदाम में रखे सारे कीमती सामान की चोरी कर ली। चोरों ने बड़े ही शातिर अंदाज में चोरी की। चोरों ने दुकान में प्रवेश कर सबसे पहले दुकान में लगे सीसीटीवी के तार को ही काट दिया। उसके बाद अंदर रखे माल को पार कर दिया। वही सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। 


बालाजी एजेंसी के मालिक नौबी के अनुसार शनिवार की शाम दुकान बंद कर हमलोग अपने घर चले गए। रविवार की सुबह मकान मालिक का फोन आया कि आपके दुकान के बाहरी गेट का ताला टूटा हुआ है। तथा चोरों ने गोदाम की दीवाल को तोड़कर अंदर रखे सारे समान की चोरी कर ली है। सूचना मिलते ही हमलोग अपनी दुकान पर पहुंचे, तो देखा कि अंदर रखे सारा माल गायब है। जिसके बाद हमलोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।


उन्होंने कहा कि दुकान के अंदर ढ़ाई करोड़ का माल था। जिसकी लिखित शिकायत हमलोगों ने विश्वविद्यालय थाना को दी है। दुकान के अंदर से दो शराब की खाली बोतल तथा पांच गिलास मिला है। इससे प्रतीत होता है कि कम से कम पांच की संख्या में चोर थे। वही उन्होंने कहा कि चोर इतने शातिर थे कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़कर, हार्ड डिस्क को अपने साथ ले गए। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता