ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बिहार: बकाया पैसा मांगना महिला को पड़ा भारी, बदमाशों ने गला रेतकर मौत के घाट उतारा

NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां बकाया पैसा मांगना एक महिला को इतना महंगा पड़ गया कि उसे अपनी जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ा। दरअसल, महिला ने अपनी जमीन बेचकर एक शख्स को पैसे र

बिहार: बकाया पैसा मांगना महिला को पड़ा भारी, बदमाशों ने गला रेतकर मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां बकाया पैसा मांगना एक महिला को इतना महंगा पड़ गया कि उसे अपनी जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ा। दरअसल, महिला ने अपनी जमीन बेचकर एक शख्स को पैसे रखने के लिए दिए थे। महिला ने जब अपना पैसा वापस मांगा तो आरोपी ने गला रेतकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। घटना नालंदा थाना क्षेत्र के नियामत नगर गांव की है। घटना के बाद मृतक महिला के परिजनों में कोहराम मच गया है।


मृतक महिला की पहचान नियमत नगर गांव निवासी टुन्नी चौधरी की 40 वर्षीय पत्नी सरिता देवी के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात सरिता देवी शौच के लिए घर से निकली थी लेकिन वापस घर नहीं लौटी। शनिवार की सुबह जब परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो गांव के ही खेत में सरिता देवी का शव बरामद हुआ। परिजनों के मुताबिक सरिता देवी के पति टुन्नी चौधरी मानसिक रूप विक्षिप्त है। उसने 5 डिसमिल जमीन बेचकर पड़ोसी को पैसा रखने के लिए दिया था।


जब सरिता देवी पैसा मांगने के लिए जाती थीं तो टालमटोल करता था और इसी को लेकर सरिता देवी की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। उधर, ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने मृतक महिला का शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों के बयान के आधार पर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है। नालंदा थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।