ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

बिहार: आपसी वर्चस्व को लेकर जमकर हुई मारपीट, बदमाशों ने तीन बाइक को लगाई आग

BUXAR: खबर बक्सर से आ रही है, जहां आपसी वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच हुई मारपीट के बाद तीन बाइक को आग के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद मौके पर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल

बिहार: आपसी वर्चस्व को लेकर जमकर हुई मारपीट, बदमाशों ने तीन बाइक को लगाई आग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BUXAR: खबर बक्सर से आ रही है, जहां आपसी वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच हुई मारपीट के बाद तीन बाइक को आग के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद मौके पर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल पर जबतक पुलिस टीम पहुंची तीनों बाइक जलकर राख हो चुकी थी। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पांडेय पट्टी गांव की है।


बताया जा रहा है कि पांडेय पट्टी गांव निवासी अंकित कुमार और संदीप यादव के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि संदीप ने अंकित और उसके एक अन्य दोस्त समेत तीन बाइक को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गए। इस दौरान पूरा इलाका रणक्षेत्र में बदल गया।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से अंकित यादव, आकाश कुमार और संदीप यादव को धर दबोचा। पुलिस ने थाने में मामला दर्ज करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।