ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बिहार: बच्ची के साथ महीनों से रेप कर रहा था अधेड़, प्रेग्नेंट हुई तो मामले का हुआ खुलासा

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में यौन शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक 50 साल के अधेड़ ने 14 साल की मासूम बच्ची को करीब 5 महीनों तक रेप किया। मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्ची

बिहार: बच्ची के साथ महीनों से रेप कर रहा था अधेड़, प्रेग्नेंट हुई तो मामले का हुआ खुलासा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में यौन शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक 50 साल के अधेड़ ने 14 साल की मासूम बच्ची को करीब 5 महीनों तक रेप किया। मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्ची प्रेग्नेंट हो गई। आरोपी ने कुछ महीनों पहले बच्ची को जबरन अपनी हवस का शिकार बनाया था और उसे मुंह बंद रखने की हिदायत दी थी। इसके बाद जब भी मौका मिलता वह बच्ची का रेप किया करता था।


बताया जा रहा है कि साहेबगंज थाना क्षेत्र के 50 साल के अधेड़ ने बच्ची को पहली बार उस वक्त अपनी हवस का शिकार बनाया था जब वह किसी काम से खेतों की तरफ गई थी। रेप की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने लड़की को कहा कि अगर उसने अपना मुंह खोला तो उसके पूरे परिवार को जान से मार देगा। आरोपी की धमकी से सहमी बच्ची ने अपना मुंह बंद रखा और आरोपी शख्स इस बात का फायदा उठाते रहा।


इसी बीच 14 साल की बच्ची गर्भवती हो गई। जब परिजनों को इस बात की भनक लगी तो सारा मामला सामने आ गया। बच्ची द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद परिजन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। थाने में केस दर्ज होने के बाद से आरोपी अधेड़ गांव छोड़कर फरार हो गया है। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है।