ब्रेकिंग
ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार में SHO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप; DGP के निर्देश पर हुई कार्रवाईपूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार में SHO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप; DGP के निर्देश पर हुई कार्रवाईपूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंप

बिहार : अस्पताल जाने के दौरान सड़क हादसे में बच्ची समेत दो की मौत, परिजनों में पसरा मातम

MOTIHARI : बेतिया से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है, जहां एक एम्बुलेंस की ठोकर से दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना में एम्बुलेंस पर सवार मरीज ने भी समय से अस्पताल नहीं प

बिहार : अस्पताल जाने के दौरान सड़क हादसे में बच्ची समेत दो की मौत, परिजनों में पसरा मातम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MOTIHARI : बेतिया से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है, जहां एक एम्बुलेंस की ठोकर से दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना में एम्बुलेंस पर सवार मरीज ने भी समय से अस्पताल नहीं पह़ुंचने के कारण दम तोड़ दिया. दुर्घटना के बाद स्थानियों ने पुलिस को सुचना दी. सूचना मिलने पर तुरकौलिया व बंजरिया थाना की पुलिस पहुंची. मामले की जांच की जा रही है. 


बताया जा रहा है कि बेतिया जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर तुरकौलिया थाना क्षेत्र के पास एक एम्बुलेंस ने दो लोगों को की ठोकर मार दी. घटना में मौके पर ही दोनों कीमौत हो गई. मृतक की पहचान उत्तरप्रदेश के बदायूं जिला के टाटा जाला निवासी सुनील राठौर व बंजरिया थाना क्षेत्र के झखिया के वार्ड नंबर-9 निवासी लालू के रूप में हुई है. सुनील राठौर ठेला पर नारियल की मिठाई बेचने का धंधा करता था. 


वहीं, एम्बुलेंस में सवार बच्ची चनपटिया प्रखंड के तुनिया विशुनपुर पंचायत के मुखिया संतोष चौधरी के साले की पुत्री बताई गई है, जिसे गंभीर स्थिति में मोतिहारी लाया जा रहा था. लेकिन, रास्ते में ही एम्बुलेंस दुर्घटना ग्रस्त हो गई. घटना की सूचना पर तुरकौलिया व बंजरिया थाना की पुलिस के साथ पहुंचे. परिजनों को समझा-बुझाकर शांत की कोशिश की जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

टैग्स