1st Bihar Published by: Updated May 26, 2022, 11:29:40 AM
- फ़ोटो
ARRAH: इस वक्त की बड़ी खबर भोजपुर से आ रही है, जहां भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह आरा सिविल कोर्ट पहुंचे हैं। पवन सिंह ने अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक के लिए अर्जी लगाई है। इस मामले पर आज कोर्ट में सुनवाई होनी है। पवन सिंह फैमिली कोर्ट में पहुंच चुके हैं हालांकि पत्नी ज्योति सिंह फिलहाल कोर्ट नहीं पहुंची हैं।
भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने अपनी दूसरी शादी ज्योति सिंह से की थी। साल 2018 में दोनों की शादी हुई थी लेकिन थोड़े वक्त पहले पवन सिंह ने ज्योति सिंह से शादी खत्म करने के लिए तलाक की अर्जी फैमिली कोर्ट में दाखिल की थी। पवन सिंह की पहली पत्नी की मौत मुंबई में हो चुकी है। इस मामले में पवन सिंह के ऊपर सवाल खड़े हुए थे लेकिन मामला रफा-दफा हो गया बाद में पवन सिंह ने 2018 में ज्योति सिंह से शादी की लेकिन अब वह ज्योति सिंह के साथ भी नहीं रहना चाहते हैं।
बता दें कि पिछले कई महीनों से ज्योति सिंह अपने मायके में रह रही हैं । ज्योति सिंह ने भी पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। ज्योति सिंह ने अपने पति पवन सिंह के ऊपर प्रताड़ना का आरोप भी लगाया है। इसके साथ ही ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया है।