Hindi News / news / बिहार : एंबुलेंस ड्राइवर को आई नींद, ट्रक में मारी टक्कर, ससुर का...

बिहार : एंबुलेंस ड्राइवर को आई नींद, ट्रक में मारी टक्कर, ससुर का डेड बॉडी लेकर जा रहे दामाद की मौत

1st Bihar Published by: Updated Dec 03, 2021, 11:46:15 AM

बिहार : एंबुलेंस ड्राइवर को आई नींद, ट्रक में मारी टक्कर, ससुर का डेड बॉडी लेकर जा रहे दामाद की मौत

- फ़ोटो

GOPALGANJ : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के गोपालगंज से आ रही है. जहां शुक्रवार की सुबह सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं. यह घटना जिले के बरौली थाना क्षेत्र के सोनबरसा के समीप एनएच-27 की है. मृतक की पहचान 50 साल के राजकुमार साह के रुप में हुई है. जो कि बरौली थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव का रहने वाला था. 


जानकारी के अनुसार शु्क्रवार की सुबह गोरखपुर से मृतक राजकुमार साह अपने ससुर विश्वनाथ साह का शव लेकर सिधवलिया थाने के शाहपुर गांव जा रहे थे. जहां रास्ते में एबुलेंस ड्राइवर को झपकी आ गई. जिस कारण एंबुलेंस एनएच-27 पर सोनबरसा के पास ट्रक से टकरा गयी. जिससे एंबुलेंस में बैठे राजकुमार साह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. जबकि ड्राइवर सहित दो लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए.


हादसा की सूचना पर बरौली पुलिस पहुंची. पुलिस ने घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं घटना के बाद ट्रक चालक फरार है.