ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बिहार : AK-47 के साथ पकड़ा गया कुख्यात साधु यादव का सहयोगी : खुद पुलिस को चकमा देकर फरार हों गया साधु

SAHARSA : बड़ी खबर सहरसा से आ रही है। जहां पुलिस ने छापेमारी कर कोसी के कुख्यात अपराधी साधु यादव के सहयोगी सुभाष यादव को एके- 47 के साथ गिरफ्तार कर लिया है। दो थानों की पुलिस

बिहार : AK-47 के साथ पकड़ा गया कुख्यात साधु यादव का सहयोगी : खुद पुलिस को चकमा देकर फरार हों गया साधु
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA : बड़ी खबर सहरसा से आ रही है। जहां पुलिस ने छापेमारी कर कोसी के कुख्यात अपराधी साधु यादव के सहयोगी सुभाष यादव को एके- 47 के साथ गिरफ्तार कर लिया है। दो थानों की पुलिस ने इस बदमाश को घेरकर दबोचा है। हालांकि इस दौरान कुख्यात साधु यादव फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार शातिर के पास से एक पिस्टल और गोली भी बरामद की है।


दरअसल, सहरसा पुलिस को जानकारी मिली थी कि कुख्यात साधु यादव क्षेत्र में सक्रिय है। प्राप्त गुप्त सूचना के बाद पुलिस एक्टिव हुई और कनरिया और चिरैया थाने की पुलिस ने कोसी तटबंध के भीतर फकरिया दिनारा इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस के आने की भनक मिलते ही साधु यादव अपने सहयोगी सुभाष यादव के साथ वहां से निकल गया। साधु यादव पर सरकार ने डेढ़ लाख का इनाम घोषित कर रखा है।


पुलिस टीम ने साधु यादव का पीछा किया, लेकिन बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और चकमा देकर मौके से फरार हो गया। हालांकि इस दौरान पुलिस टीम ने उसके सहयोगी सुभाष यादव को धर-दबोचा। गिरफ्त में आए बदमाश सुभाष यादव के खिलाफ भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इसके पास से एके- 47, पिस्टल और कई गोलियां बरामद की हैं। सहरसा पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है।