ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बिहार: शौच के लिए गए युवक की गोली मारकर हत्या, आपसी विवाद में वारदात को दिया अंजाम

SAHARSA: खबर सहरसा से है, जहां आपसी विवाद को लेकर एक 20 साल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना बनगांव थाना क्षेत्र के बरियाही सपहा बांध के पास की है। हत्या का आरोप गांव के

बिहार: शौच के लिए गए युवक की गोली मारकर हत्या, आपसी विवाद में वारदात को दिया अंजाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: खबर सहरसा से है, जहां आपसी विवाद को लेकर एक 20 साल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना बनगांव थाना क्षेत्र के बरियाही सपहा बांध के पास की है। हत्या का आरोप गांव के ही कुछ लोगों पर लगा है। मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से वार के भी निशान मिले हैं। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतक युवक की पहचान बनगांव के बरियाही सपहा गांव निवासी 20 वर्षीय रंजीत हांडी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को रंजीत शौच के लिए सपहा बांध की तरफ गया था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने गोली माकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे मौके से फरार हो गए। मृतक के परिजनों का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने रंजीत की हत्या की है।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे इस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है। बनगांव थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि मृतक के शरीर पर गहरे घाव के निशान पाए गए है। उन्होंने कहा कि हत्या के सभी बिंदुओं पर तफ्तीश शुरू कर दी गई है और जल्द ही हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में होंगे। इधर, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और रो-रोकर उनका बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता