ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

बिहार: आपसी विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला को लगी गोली, सड़क पर उतरे लोग

JAMUI: जमुई में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बेखौफ बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र की है, जहां हुई दर्जनों

बिहार: आपसी विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला को लगी गोली, सड़क पर उतरे लोग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: जमुई में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बेखौफ बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र की है, जहां हुई दर्जनों राउंड फायरिंग के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई। सिकंदरा थाना क्षेत्र के गोखुला गांव में पंचायत भवन निर्माण को लेकर हुई फायरिंग में गोली लगने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।


बताया जा रहा है कि गोखुला गांव मे नए पंचायत भवन के निर्माण को लेकर गुरुवार की शाम उक्त स्थान पर जेसीबी के जरिए साफ सफाई का काम किया जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने लगभग दो दर्जन राउंड फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। फायरिंग की इस घटना में गोली लगने से ठाकुरबाड़ी की सीढ़ी पर बैठी विमल सिंह उर्फ़ बबुआ सिंह की पत्नी को गोली लग गयी। आनन-फानन में घायल महिला को इलाज के लिए जमुई ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया है।


उधर, शुक्रवार को घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग को गोखुला मोड़ के पास सड़क जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सड़क जाम की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। ग्रामीण ने सिकंदरा थानाध्यक्ष विजय कुमार और अंचलधिकारी कृष्ण कुमार सौरभ पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि गोलीबारी की सूचना दिए जाने के बावजूद थानाध्यक्ष ने कोई कार्रवाई नहीं की।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता