ब्रेकिंग
राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग

Bihar: समस्तीपुर में बैंक लूट की तीसरी वारदात, अपराधियों ने ग्रामीण बैंक को बनाया निशाना, लूटे लाखों रुपये

SAMSTIPUR: बड़ी खबर समस्तीपुर से है जहाँ पूसा थाना अंतर्गत महमदा स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा से 5 की संख्या में आए अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। बताया गया ह

Bihar: समस्तीपुर में बैंक लूट की तीसरी वारदात, अपराधियों ने ग्रामीण बैंक को बनाया निशाना, लूटे लाखों रुपये
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

SAMSTIPUR: बड़ी खबर समस्तीपुर से है जहाँ पूसा थाना अंतर्गत महमदा स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा से 5 की संख्या में आए अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। बताया गया है कि बैंक खुलते ही अपराधी बैंक में घुस गए और बैंक कर्मियों को गन पॉइंट पर लेकर कैश बॉक्स में रखे करीब 11 लाख रुपए लूट कर चलते बने है। इस दौरान बैंक कर्मियों द्वारा विरोध किए जाने पर उनके साथ मारपीट भी की गई है। 


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी बैंक में पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटी है। बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।सभी अपराधी बाइक से पहुंचे थे और पुलिस के पहुंचने से पहले ही घटना को अंजाम देकर आराम से वापस लौट गए। गौरतलब है कि एक महीने के भीतर समस्तीपुर जिले में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की तीसरी शाखा में लूट की घटना हुई है।


उजियारपुर औऱ मुसरीघरारी में हुई पिछली दोनों घटनाओं में अब तक पुलिस को कोई भी सफलता नही मिल पाई है इसी बीच आज तीसरे ब्रांच में भी बैंक लूट की घटना को अंजाम देकर अपराधियो ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है।


गौरतलब हो कि 15 मार्च को हजिले के मुसरी घरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ स्थित  दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में चार की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने थियार के बल 20 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया था। वही बिहार के समस्तीपुर में सोमवार को सेंट्रल बैंक में एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया था। जहां अपराधियों ने लगभग 65 लाख की लूट की थी। यह घटना रोसड़ा थाना क्षेत्र के एरौत स्थित सेंट्रल बैंक में हुई थी ।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता