ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायल

बिहार: 6 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, बालू के नीचे दबा मिला मयंक का शव; परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

LAKHISARAI: खबर लखीसराय से आ रही है, जहां पिछले पांच दिन से लापता एक बच्चे का शव संदिग्ध हालत में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। 6 वर्षीय बच्चे का शव सड़क किनारे पड़े बा

बिहार: 6 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, बालू के नीचे दबा मिला मयंक का शव; परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

LAKHISARAI: खबर लखीसराय से आ रही है, जहां पिछले पांच दिन से लापता एक बच्चे का शव संदिग्ध हालत में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। 6 वर्षीय बच्चे का शव सड़क किनारे पड़े बालू में दबा पाया गया है। बच्चे का शव मिलने के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। परिजनों का कहना था कि अगर पुलिस ने बच्चे को समय पर तलाश कर लिया होता तो शायद वह जिंदा होता।


मृतक बच्चे की पहचान फूलो यादव के पुत्र मयंक कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पांच दिन पहले मयंक अचानक अपने घर से लापता हो गया। परिजनों ने संभावित जगहों पर मयंक की तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी सूर्यगढ़ा थाने की पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में तत्परता नहीं दिखाई लेकिन परिजन लगातार बच्चे को तलाश करते रहे।


इसी बीच रतनुपुर गांव के पिपरिया ढाला के पास नदी के किनारे साफ सफाई का काम चल रहा था, तभी वहां मौजूद लोगों ने बदबू महसूस की। जब बालू की खुदाई की गई तो वहां बच्चे का शव देखकर सभी दंग रह गए। ग्रामीणों ने बच्चे की पहचान मयंक के रूप में की। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।


घटना से गुस्साए परिजनों ने बच्चे के शव को एनएच पर रखकर उसे जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शव मिलने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।