ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दिया

बिहार: 5 लड़कियों पर भरभरा कर गिरी मिट्टी की दीवार, दो की मौत, मौके पर मची अफरा तफरी

GAYA: खबर गया से आ रही है, जहां बड़ा हादसा हुआ है। पांच बच्चियों पर मिट्टी की दीवार भरभराकर गिर गई। इस हादसे में दो बच्चियों की मौत मौके पर ही हो गई जबकि तीन अन्य लड़कियां गंभीर रू

बिहार: 5 लड़कियों पर भरभरा कर गिरी मिट्टी की दीवार, दो की मौत, मौके पर मची अफरा तफरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: खबर गया से आ रही है, जहां बड़ा हादसा हुआ है। पांच बच्चियों पर मिट्टी की दीवार भरभराकर गिर गई। इस हादसे में दो बच्चियों की मौत मौके पर ही हो गई जबकि तीन अन्य लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। घटना टनकुप्पा थाना क्षेत्र के करियादपुर गांव की है।


मृतक बच्चियों की पहचान करियादपुर गांव निवासी 8 वर्षीय अनुष्का और सात साल की संध्या कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह अनुष्का और संध्या समेत पांच बच्चियां एक कच्चे मकान की दीवार के पास खेल रही थीं। इसी दौरान मकान की दिवार भरभरा कर गिर गई। जिससे वहां खेल रही पांचों लड़कियां मलबे में दब गई। इस घटना के बाद बच्चियों के परिजनों में अफरा तफरी मच गई। 


सभी बच्चियों को मलबे से निकाला गया लेकिन तबतक अनुष्का और संध्या की मौत हो चुकी थी जबकि घायल तीन अन्य लड़कियों को परिजन आनन फानन में फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां सभी का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। इस हादसे के बाद मृतक बच्चियों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।