ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

Bihar Crime News: जमीन के टुकड़े के लिए दरिंदा बना भाई, रॉड से पीट-पीटकर अपने ही भाई को मौत के घाट उतारा

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक बार फिर से खून का रिश्ता दागदार हो गया है। जमीनी विवाद में भाई ने ही अपने ही भाई की रॉड से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस मौत के बाद इलाके में सनसनी

Bihar Crime News: जमीन के टुकड़े के लिए दरिंदा बना भाई, रॉड से पीट-पीटकर अपने ही भाई को मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक बार फिर से खून का रिश्ता दागदार हो गया है। जमीनी विवाद में भाई ने ही अपने ही भाई की रॉड से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के दहिया गांव वार्ड 10 की है। 


मृतक की पहचान दहिया गांव वार्ड- 10 के रहने वाले देवाली यादव का बेटे जुगेश्वर यादव के रूप में की गई है। मृतक के बेटे ने बताया है वह अपनी जमीन पर घर बना रहे थे, तभी छोटे चाचा शंकर यादव आये और पहले गाली गलौज किया। जुगेश्वर यादव ने जब गाली गलौज का विरोध किया तो छोटे चाचा ने लोहे की रॉड से उनकी जमकर पिटाई कर दी। 


आनन फानन में परिजनों ने उन्हें भगवानपुर पीएचसी में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने भगवानपुर थाना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता