ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बगीचे में लटका मिला युवक का शव, एक महिला समेत चार पर लगा आरोप

DHARBHANGA : बिहार में आपराधिक ग्राफ में तेजी से इजाफा हो रहा है, जिसके बाद यह चर्चा आम हो गई है कि बिहार में नई सरकार के गठन के बाद वापस से जंगलराज आ गया है, हालांकि बिहार क

बगीचे में लटका मिला युवक का शव, एक महिला समेत चार पर लगा आरोप
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DHARBHANGA : बिहार में आपराधिक ग्राफ में तेजी से इजाफा हो रहा है, जिसके बाद यह चर्चा आम हो गई है कि बिहार में नई सरकार के गठन के बाद  वापस से जंगलराज आ गया है, हालांकि बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इसे गरीबो का राज बता रहे हैं। वहीं, पुलिस महकमे द्वारा भी अपराध पर नियंत्रण को लेकर बैठक कर नई - नई योजनाएं बनाई जा रही है। इसके बाबजूद अब बिहार के दरभंगा में युवक का शव आम के बगीचे में फंदे से लटकाया हुआ बरामद किया गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के नगर थानाक्षेत्र के रत्नोपट्टी नाव घाट मोहल्ले के एक युवक का शव  फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया है। इस युवक की पहचान बिरजू सहनी के 21 वर्षीय पुत्र सोनू सहनी उर्फ बिट्टू के रूप में हुई है। युवक का शव घर से आधे किलोमीटर की दुरी पर एक आम के बगीचे से बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि मृत युवक सोनू सहनी उर्फ बिट्टू को  शुभंकरपुर में आम के बगीचे में बिजली के मोटे एलमुनियम वायर से बांध कर लटकाया गया था। 


इधर, इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। जिसके कारण सूचना पर पहुंची पुलिस बल को भी विरोध का सामना करना पड़ा। आक्रोशित लोगों ने एंबुलेंस को भी घेर लिया। इसके साथ ही ग्रामीणों नेआगजनी कर इमली घाट के पुल को जाम कर दिया। स्थानीय लोग और स्वजन हत्या कर शव को लटका देने का आरोप लगा रहे थे। सोनू के पांव में जख्म के निशान भी मिले हैं। काफी मशक्कत के बाद नगर थानाध्यक्ष हरि नारायण सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


वहीं, इस मामले को लेकर एक महिला सहित चार लोगों को आरोपित किया गया है। फिलहाल पुलिस जांच करने में जुटी है। बताया जाता है कि रविवार की देर शाम सोनू को कुछ युवक घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद बगीचा के पास उसके साथ मारपीट की। फिर बाद में उसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया। इस बीच पूरी रात स्वजन सोनू को खोजते रहे। सुबह में लाश मिलने की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया।