ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

Bihar Crime: अवैध शराब के धंधेबाजों के खिलाफ अरवल पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 5000 लीटर जावा महुआ किया नष्ट

ARWAL: अरवल में अवैध शराब के धंधेबाजों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर पांच हजार जावा महुआ को नष्ट कर दिया। पुलिस की इस क

Bihar Crime: अवैध शराब के धंधेबाजों के खिलाफ अरवल पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 5000 लीटर जावा महुआ किया नष्ट
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARWAL: अरवल में अवैध शराब के धंधेबाजों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर पांच हजार जावा महुआ को नष्ट कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब के धंधेबाजों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। अरवल पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है और शराब के धंधेबाजों पर कार्रवाई कर रही है। ये लोग नए साल के जश्न के लिए देशी शराब बनाने में लगे हुए थे। लेकिन ज्यादा पैसे कमाने के इनके मंसूबों पर पुलिस ने पानी फेर दिया।


पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृतिकमल के नेतृत्व में परासी के सोनतटीय इलाके में अवैध शराब के खिलाफ एक बड़ा छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान, भारी मात्रा में जावा महुआ शराब बरामद की गई और उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।


परासी थाना अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि परासी के सोनतटीय इलाके में अवैध रूप से शराब का कारोबार चल रहा है। इस सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जहाँ 3 भट्टियों और 5000 लीटर जावा महुआ शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। शराब बनाने के उपकरणों, जैसे गैलन, को भी ध्वस्त कर दिया गया।


हालांकि, अवैध महुआ शराब बनाने में जुटे लोग पुलिस के आने की खबर लगते ही पहले ही फरार हो गए थे। थाना अध्यक्ष ने कहा कि अवैध महुआ शराब के कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा। जो भी शराब के कारोबार में संलिप्त पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है। इस छापेमारी अभियान में थाना अध्यक्ष के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।

रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता