ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

बीच सड़क पर घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस पर पद का रौब झाड़ते दिखी नशे में धुत महिला अधिकारी

DESK : नशे की हालत में हंगामा कर रही एक महिला अधिकारी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला अफसर पुलिसकर्मियों पर पद का रौब झाड़ते दिख रही है। इस

बीच सड़क पर घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस पर पद का रौब झाड़ते दिखी नशे में धुत महिला अधिकारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : नशे की हालत में हंगामा कर रही एक महिला अधिकारी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला अफसर पुलिसकर्मियों पर पद का रौब झाड़ते दिख रही है। इस दौरान महिला अधिकारी पुलिस कर्मियों से अभद्र व्यवहार करती भी दिखी। वायरल वीडियो देवीपाटन मंडल गोंडा की डिप्टी लेबर कमीश्नर रचना केसरवानी का बताया जा रहा है। पूरा मामला उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले का है।


बताया जा रहा है कि महिला अधिकारी नशे की हालत में गाड़ी चला रही थी। इस दौरान महिला अधिकारी डिप्टी लेबर कमीश्नर रचना केसरवानी की कार गोंडा-लखनऊ हाइवे पर डिवाइडर से टकरा कर सड़क के नीचे चली गई। हालाकिं इस हादसे में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही जरवल रोड थाने के एसएचओ ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा।


जब पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे तो महिला अधिकारी उनके साथ बहस करने लगी। शराब के नशे में धुत महिला अधिकारी पुलिसकर्मियों पर अपने पद का रौब झाड़ती रही। काफी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मी महिला अधिकारी को मेडिकल करवाने के लिए अस्पताल लेकर गए। पुलिस ने महिला अधिकारी का मेडिकल करवाकर उन्हें उनके पति के सुपुर्द कर दिया। वायरल वीडियो बीते 27 अप्रैल का बताया जा रहा है। हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता। 

टैग्स