ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

Muzaffarpur Crime News: बेटे ने बुजुर्ग बाप को गोलियों से भून डाला, जमीन के विवाद में पड़ोसी के साथ मिलकर हत्या की रची साजिश

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जाता है कि जमीन के विवाद को लेकर मृतक के छोटे बेटे बालेन्द्र भगत ने अपने पड़ोसी अरुण कुमार के साथ मिलक

Muzaffarpur Crime News: बेटे ने बुजुर्ग बाप को गोलियों से भून डाला, जमीन के विवाद में पड़ोसी के साथ मिलकर हत्या की रची साजिश
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जाता है कि जमीन के विवाद को लेकर मृतक के छोटे बेटे बालेन्द्र भगत ने अपने पड़ोसी अरुण कुमार के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किये जाने से इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतक की पहचान साहेबगंज थाना क्षेत्र निवासी 65 वर्षीय हरिहर भगत के रूप में हुई है।


मृतक के मांझिल बेटे ने बताया कि पिता को भाई और हमारे पड़ोसी ने मिलकर मारा है। हमारा अपने पड़ोसी से जमीनी का विवाद चल रहा था और इसी को लेकर पहले से ही धमकी मिल रही थी। उनके साथ कई बार मारपीट भी की गयी थी। बीते दो साल पहले पिता का हाथ को तोड़ दिया गया था। उसके बाद भी आरोपी लगातार धमकी दे रहा था। 


आज दिन में पोल्ट्री फार्म के बाहर पहले बुलाया और फिर 5 गोली मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। मांझिल बेटे ने बताया कि वो तीन भाई हैं। जिसमें से एक भाई अलग रहता है और अन्य दो भाई में पहले से विवाद था और एक बेटा पिता को धमकी दिया करता था और उसमें हमारा पड़ोसी अरुण कुमार जो को अधिवक्ता है भाई बालेंद्र भगत को झांसे में लिया हुआ था और आज मिलकर के घटना को अंजाम दिया है।


इस पूरे मामले में ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने बताया पोल्ट्री फार्म संचालक हरिहर भगत की गोली मारकर हत्या की गई है उसको कई गोली लगी हुई थी जिससे मौके पर मौत हो गई,घटना का कारण पर उसी से पूर्व का विवाद भी सामने आया है।इस मामले में परिजनों के बयान पर कई लोग को आरोपी बनाए गया हैं जिसमें मृतक का छोटा पुत्र भी शामिल बताया गया है।जो कि आरोपी के झांसे में लेकर आरोपी अरुण कुमार ने इस घटना को अंजाम दिलवाया है।पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर अग्रतर करवाई में जुटी है।फिलहाल शव को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया।