ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूत

विवाहिता की गला दबाकर हत्या, पति और ससुरालवालों पर आरोप

BAGAHA: बगहा में एक विवाहिता की हत्या गला दबाकर कर दी गयी है। मायके वालों ने उसके पति और ससुराल वालों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के परिजनों का कहना है कि जुड़वा

विवाहिता की गला दबाकर हत्या, पति और ससुरालवालों पर आरोप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BAGAHA: बगहा में एक विवाहिता की हत्या गला दबाकर कर दी गयी है। मायके वालों ने उसके पति और ससुराल वालों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के परिजनों का कहना है कि जुड़वा बेटी के जन्म के बाद से पति और सास-ससुर उसे प्रताड़ित किया करते थे। आखिरकार उन्होंने उनकी बेटी की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गये हैं। 


घटना की सूचना मिलते ही मायके वाले बेटी के घर पहुंचे जिसके बाद पुलिस को उन्होंने इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। महिला के गले में जख्म के निशान पाये गये हैं। फिलहाल पुलिस मायके वालों का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


घर में मिली विवाहिता की लाश की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ मौके पर उमड़ पड़ी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। मायकेवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना बनकटवा वार्ड नंबर 21 का है जहां मृतका का मायके और ससुराल दोनों था।



टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DIPAK

FirstBihar संवाददाता