ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

सासाराम: भूमि विवाद में युवक को मारी गोली, हालत नाजुक

SASARAM: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। इस बार सासाराम में अपनी उपस्थिति दर्ज करा अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देने का काम किया है। दिनदहाड़े एक युवक को अपराधियों ने गो

सासाराम: भूमि विवाद में युवक को मारी गोली, हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। इस बार सासाराम में अपनी उपस्थिति दर्ज करा अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देने का काम किया है। दिनदहाड़े एक युवक को अपराधियों ने गोली मारी है। गंभीर रुप घायल युवक को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है।


घटना सासाराम के करगहर थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव की है। जहां गुलफाम आलम नामक एक शख्स को गोली मारी गयी है। इलाज के लिए पहले उसे करगहर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि गांव में इकबाल आलम का मकान बन रहा है। जिस जमीन पर मकान बन रहा है उसे लेकर विवाद चल रहा है।


इसी मामले में जमकर मारपीट हुई और गोली दागी गयी। अपराधियों ने इस दौरान गुलफाम आलम को गोली मारी और मौके से फरार हो गये। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। घायल से पूछताछ किया और पूरे मामले की जानकारी ली। घायल के परिजन फिरोज आलम ने बताया कि विवादित जमीन पर मकान बनाने को लेकर ही विवाद हुआ था। जिसे लेकर मामला इतना बढ़ गया कि बात जान लेने तक पहुंच गयी। इसी दौरान गुलफाम को गोली मारी गयी है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

टैग्स