ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, 60 वर्षीय वार्ड सदस्य को पीट-पीटकर मार डाला

SAMASTIPUR: बिहार के समस्तीपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। महज जमीन के टूकड़े के लिए दो पक्षों के बीच खूनी भिडंत हो गयी। इस दौरान वार्ड सदस्य की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी

भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, 60 वर्षीय वार्ड सदस्य को पीट-पीटकर मार डाला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: बिहार के समस्तीपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। महज जमीन के टूकड़े के लिए दो पक्षों के बीच खूनी भिडंत हो गयी। इस दौरान वार्ड सदस्य की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी है। घटना रोसड़ा थाना इलाके के भिरहा गांव की है। जमीन को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के 60 वर्षीय बुजुर्ग उपेंद्र राम को पीट पीटकर मार डाला।


 मृतक भिरहा वार्ड 12 के सदस्य भी थे। बताया जाता है कि उनकी हत्या भाई बालेश्वर राम और भतीजों ने मिलकर कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि जमीन के विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच जमकर मारपीट हुई। 


दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले। जिसमें दोनों तरफ से एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। उपेंद्र राम पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से सभी को डीएमसीएच रेफर किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।