ब्रेकिंग
RJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाश

भूमि विवाद में गोलीबारी, घर पर घुसकर कर बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

BEGUSARAI : बिहार के अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आ रहा है। जहा

भूमि विवाद में गोलीबारी, घर पर घुसकर कर बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार के अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है।  इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आ रहा है। जहां घर में घुसकर अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद से पुरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बेगूसराय अपराधियों के मन से पुलिस का भय बिल्कुल ही खत्म हो चुका है और अपराधी लगातार गोलीबारी एवं हथियार के प्रदर्शन जैसे मामलों को अंजाम दे रहे हैं। यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लोदीपुर साहपुर गांव वार्ड 7 की है। जहां जमीनी विवाद में अपराधियों ने पीड़ित के घर के सामने पहुंचकर जमकर गोलीबारी की तथा लाठी डंडे से पीड़ित के पूरे परिवार की पिटाई की जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। 


वहीं, इस घटना में पीड़ित सुरेश कुमार ने बताया कि वह अपनी जमीन पर घर बना रहा था लेकिन अपराधियों का कहना है कि या तो तीन कट्ठा जमीन मेरे नाम से लिख दो या फिर रंगदारी टैक्स दो नहीं तो घर बनाने नहीं दिया जाएगा। लेकिन जब सुरेश कुमार के द्वारा इसका विरोध किया गया और रंगदारी टैक्स देने में असमर्थता जताई गई तो आरोपी उसके घर के सामने आकर बवाल करने लगे और जमकर गोलीबारी की।


उधर तस्वीरों में देखा जा सकता है कि किस तरह 20-25 की संख्या में लोग जमा है और सब हथियार से लैस है तथा गोलीबारी कर रहे हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस को सूचना देने के बाद भी पुलिस के द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद है। इस घटना के बाद इलाके में दशहत का माहौल कायम हो गया है।