ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

अक्षरा सिंह के बाद मुसीबत में फंसी एक और भोजपुरी हीरोइन, बंद कमरे में इस तरह पति ने की तोड़फोड़, देखें वीडियो

PATNA : भोजपुरी की बोल्ड एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका के बाद भोजपुरी की एक और जान-मानी कलाकार के ऊपर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है. पवन और अक्षरा के ब

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : भोजपुरी की बोल्ड एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका के बाद  भोजपुरी की एक और जान-मानी कलाकार के ऊपर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है. पवन और अक्षरा के बीच का विवाद अभी थमा भी नहीं कि इसबार भोजपुरी हीरोइन नेहा बंसल बुरे फंस गई. सोशल मीडिया पर भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री नेहा बंसल का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. पति से धोखा मिलने के बाद वीडियो में भोजपुरी हीरोइन नेहा बंसल पीएम नरेंद्र मोदी से मदद मांगते हुए नजर आ रही है. वायरल वीडियो में नेहा बंसल रो-रो कर अपने साथ हुई ज्यादती के बारे में बता रही हैं. 


वायरल वीडियो में रोते हुए नेहा बंसल बंसल कह रही हैं कि उनके पति को अमेरिकी नागरिकता प्राप्त है. नेहा के घर में माता-पिता नहीं हैं, इसलिए शादी के लिए नेहा ने सब कुछ, यहां तक की अपना घर बेचकर उससे शादी किया था. नेहा का पति अब बोल रहा है कि वह अमेरिकी नागरिक है और मोदी या इंडिया का कानून उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता है. भोजपुरी अभिनेत्री के पति ने उसके साथ मारपीट की और घर में तोड़फोड़ भी किया. 


सोशल मीडिया पर जंगल में लगे आग की तरह फ़ैल रहे इस वीडियो में भोजपुरी हीरोइन मदद की गुहार लगा रही हैं. वह कह रही हैं कि तीन दिन से बिना खाए-पिए पुलिस का चक्कर काट रही हूं. मोदी जी, प्‍लीज मेरी मदद करो. मेरा पति अमेरिकी नागरिक है और उसने छह महीने पहले मुझसे शादी की है. मेरे मां-बाप नहीं हैं. मेरा पति इन छह महीनों में ही अपनी जिम्मेवारी से भाग रहा है. नेहा ने पूछा कि क्या मेरी गलती सिर्फ इतनी है कि मैं हिंदुस्तान में पैदा हुई हूं.