1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 08, 2019, 7:45:32 PM
- फ़ोटो
DESK : भारतीय क्रिकेटर और बॉलीवुड एक्ट्रेस की लव स्टोरी शुरू से ही चर्चा में रही है. क्रिकेट और बॉलीवुड एक्ट्रेस की लव स्टोरी का सिलसिला कई दशकों से चला आ रहा है. हार्दिक पाडंया-उर्वशी रौतेला, जसप्रीत बुमराह-राशि खन्ना और युज़वेंद्र चहल-तनिष्का कपूर के बाद चाइना मैन कुलदीप यादव की लव स्टोरी सामने आई है मगर इनकी लव स्टोरी और क्रिकेटरों से थोड़ी अलग है. https://www.youtube.com/watch?v=JiHtGt8XI1w&feature=youtu.be जी हां, ऐसा हम इसलिए बता रहे हैं क्योंकि चाइना मैन को बॉलीवुड नहीं बल्कि भोजपुरी की मशहूर अदाकारा अंजना सिंह से प्यार है. 7 अगस्त को अंजना बड़े ही धूमधाम से अनोखे अंदाज में अपना बर्थडे मनाई. इस मौके पर भोजपुरी अभिनेता निरहुआ और हीरोइन आम्रपाली दुबे साथ थी लेकिन सबसे खास बात ये रही कि भारतीय टीम के चाइना मैन कुलदीप ने वीडियो शूट कर स्पेशली अंजना सिंह को बर्थडे विश किया. अंजना ने खुद इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हार्ट इमोजी के साथ पोस्ट करते हुए धन्यवाद लिखा. https://www.instagram.com/p/B00JisUBiYc/ अंजना के इस पोस्ट पर रवि रंजन नाम के इंस्टा यूजर ने लिखा कि 'लगता है यादव और सिंह जी का कुछ चल रहा है'. वहीं गोविंद पांडेय ने लिखा कि ' लगता है अंजना जी, कुलदीप से प्यार हो गया है. चुटकी लेते हुए कहा कि कुलदीप आपसे उम्र में छोटे हैं. बहरहाल, कई बार बॉलीवुड एक्ट्रेस के क्रिकेटर्स से अफेयर होने की खबरें आई तो किसी ने अपने अफेयर को शादी का रूप से दिया. भारतीय कप्तान विराट कोहली ने जहां अनुष्का शर्मा से लव मैरिज की तो वहीं युवराज सिंह ने ब्रिटिश मूल की भारतीय फिल्म अभिनेत्री हेजल कीच से शादी रचाई. अब देखना दिलचस्प होगा कि यूजर जो कह रहे हैं वो सही है या अंजना और कुलदीप सिर्फ अच्छे दोस्त ही हैं.