ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

Bihar News: भोजपुर में कार्यक्रम पदाधिकारी की गाड़ी पर हमला, बदमाशों ने की मारपीट

BHOJPUR: भोजपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के अगिआंव पंचायत सरकार भवन के पास अगिआंव प्रखंड के कार्यक्रम पदाधिकारी की गाड़ी पर हमला किया गया। इस दौरान उनके साथ बदमाशों ने मारपीट

Bihar News: भोजपुर में कार्यक्रम पदाधिकारी की गाड़ी पर हमला, बदमाशों ने की मारपीट
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHOJPUR: भोजपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के अगिआंव पंचायत सरकार भवन के पास अगिआंव प्रखंड के कार्यक्रम पदाधिकारी की गाड़ी पर हमला किया गया। इस दौरान उनके साथ बदमाशों ने मारपीट भी की। जिसमें कार्यक्रम पदाधिकारी घायल हो गये। वहीं हमले में कार्यक्रम पदाधिकारी की गाड़ी का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। इस मामले में नालंदा के रहने वाले कार्यक्रम पदाधिकारी महेश कुमार ने नारायणपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।


 कार्यक्रम पदाधिकारी महेश कुमार ने बताया कि गुरुवार को वरुणा पंचायत के मड़नपुर गांव में खेल के मैदान का उद्घाटन करने वो गए थे। उद्घाटन के बाद वह अपनी गाड़ी खुद ड्राइव कर वापस कार्यालय लौट रहे थे। तभी इसी दौरान गुरुवार की दोपहर करीब ढाई बजे वरुणा पंचायत सरकार भवन के पास वो जैसे ही पहुंचे उनके आगे एक स्कॉर्पियो आकर रुकी। जिसमें सवार लोगो ने उनकी गाड़ी पर हमला बोल दिया। उन्हें जान से मारने की कोशिश की। 


हमलावरों के हाथ में उस वक्त राइफल था। हमले में वह बाल-बाल बच गए और उनकी गाड़ी का आगे का शीशा चकनाचूर हो गया। आवेदन में  उन्होंने सोने की चेन और घड़ी छीने जाने का जिक्र किया है।  इस मामले को लेकर नारायणपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम पदाधिकारी के साथ मारपीट की गयी है। इस मामले में कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किये जाने के लिए आवेदन दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता