ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडसीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?बांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडसीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?

भोजपुर में ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े घटना को दिया अंजाम

BHOJPUR: भोजपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना पीरो था

भोजपुर में ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHOJPUR: भोजपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना पीरो थाना क्षेत्र के हसन बाजार की है जहां ठेकेदार अपना घर बनवा रहे थे तभी मंगलवार की सुबह बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।


मृतक की पहचान पीरो थाना क्षेत्र के हसन बाजार के पंचना गांव निवासी नमी सिंह के 65 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र सिंह के रुप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुटी है। मृतक के परिजनों ने बताया कि ठेकेदारी के अलावे वे गांव में खेती किया करते थे। मंगलवार की सुबह गांव स्थित रेलवे क्रासिंग के पास खेत में घर बनवा रहे थे तभी बाइक सवार 3 हथियारबंद अपराधियों ने गोली मार दी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये। 


आनन-फानन में ठेकेदार वीरेंद्र सिंह को अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी। अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। परिजनों ने गांव के ही राकेश सिंह उर्फ मंटी एवं विकास सिंह उर्फ नेपाली पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।