ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

भोजपुर में बेखौफ अपराधियों ने बुजुर्ग को मारी गोली, दलान में सोने के दौरान हमला

ARRAH: भोजपुर में अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। अपराधी एक के बाद एक क्राइम की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला भोजपुर जिले के चरपोखरी का है। जहां बेखौफ बदमाशों न

 भोजपुर में बेखौफ अपराधियों ने बुजुर्ग को मारी गोली, दलान में सोने के दौरान हमला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: भोजपुर में अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। अपराधी एक के बाद एक क्राइम की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला भोजपुर जिले के चरपोखरी का है। जहां बेखौफ बदमाशों ने घर के बाहर दलान में सो रहे एक बुजुर्ग को गोली मार दी। 


गोली बुजुर्ग के कमर में लगी। गोली लगने के बाद वे गंभीर रूप से घायल हो गये। फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन और उसके बेटे घर के बाहर दौड़े तो देखा की उनके पिता खून से लथपथ पड़े हैं। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस के 112 नंबर पर डायल कर दी और आनन-फानन में उन्हें लेकर चरपोखरी पीएचसी के लिए रवाना हो गये। जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।


बताया जाता है कि चरपोखरी थाना क्षेत्र के कोयल गांव निवासी स्वर्गीय रामप्रवेश ठाकुर के 60 वर्षीय पुत्र योगेंद्र कुमार घर के बाहर दलान में सोये हुए थे। जहां तीन की संख्या में आए हथियारबंद बदमाशों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दी। गोली मारने के बाद वे मौके से फरार हो गये। बुजर्ग को गोली क्यों मारी इसका पता अब तक नहीं चल सका है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH

FirstBihar संवाददाता