ब्रेकिंग
बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंबिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएं

Bhojpur Crime News: आरा में अपराधियों ने मचाया तांडव, दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में पटना रेफर

ARRAH: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। इस बार अपराधियों ने आरा में अपनी उपस्थि

Bhojpur Crime News: आरा में अपराधियों ने मचाया तांडव, दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में पटना रेफर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। इस बार अपराधियों ने आरा में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जहां दिनदहाड़े एक युवक को गोली मारी गयी है। 


घटना आरा के नवादा थाना क्षेत्र के न्यू शीतल टोला मोहल्ले की है जहां हथियारबंद बदमाशों ने युवक को गोली मार दी है। गोली लगते ही वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। जिसके बाद परिजनों और दोस्तों ने आनन-फानन में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले गये। 


जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान नवादा थाना क्षेत्र के न्यू शीतल टोला मोहल्ला निवासी हृदयानंद ठाकुर के 18 वर्षीय पुत्र करण कुमार के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची युवक की मां को घटनास्थल से एक खोखा मिला जिसे वो अपने साथ सदर अस्पताल ले गयी। जहां पहुंची पुलिस को खोखा सौंपा गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगालने में पुलिस जुटी है।