1st Bihar Published by: Pranay Raj Updated Aug 30, 2020, 4:00:08 PM
- फ़ोटो
NALANDA : इस वक्त एक ताजा खबर नालंदा से सामने आ रही है. जहां एक भीषण सड़क हादसे में एक लड़के की स्पॉट डेथ हो गई है. जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना नालंदा जिले के नूरसराय थाना इलाके की है. जहां डोईया गांव में एक भीषण सड़क हादसे एक व्यक्ति की मौत हो गई है. जबकि इस घटना में दो लोग जख्मी हो गए हैं. दोनों जख्मी रिश्तेदार हैं, जो चाचा और भतीजा बताये जा रहे हैं. फिलहाल दोनों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.
उधर दूसरी ओर मृतक युवक के घर में मिलते ही कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. बताया जा रहा है कि ऑटो और बाइक हुई भीषण टक्कर में युवक की जान गई है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस के साथ परिजनों की कहा सुनी हुई है. फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है.