ब्रेकिंग
पटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावBihar weather : बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! बंगाल की खाड़ी से आ रही आफत, 48 घंटे भारी बारिश-तेज हवा का अलर्टमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीBIHAR NEWS: थाने में आवेदन लिखने के नाम पर पैसे की वसूली, शिकारपुर थाने का वीडियो वायरलपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावBihar weather : बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! बंगाल की खाड़ी से आ रही आफत, 48 घंटे भारी बारिश-तेज हवा का अलर्टमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीBIHAR NEWS: थाने में आवेदन लिखने के नाम पर पैसे की वसूली, शिकारपुर थाने का वीडियो वायरल

भारी बारिश में पटना की सड़कों पर चली VIP की नाव, युवा नेता संतोष सहनी ने निकाला शांति जुलूस

PATNA : विकासशील इंसान पार्टी के द्वारा आज अपने चुनाव चिन्ह ‘नाव’ के प्रचार- प्रसार और युवाओं को बिहार में बदलाव लाने को प्रेरित करने के लिए भारी बारिश के बीच राजधानी प

भारी बारिश में पटना की सड़कों पर चली VIP की नाव, युवा नेता संतोष सहनी ने निकाला शांति जुलूस
First Bihar
2 मिनट

PATNA : विकासशील इंसान पार्टी के द्वारा आज अपने चुनाव चिन्ह ‘नाव’ के प्रचार- प्रसार और युवाओं को बिहार में बदलाव लाने को प्रेरित करने के लिए भारी बारिश के बीच राजधानी पटना में युवा नेता संतोष सहनी के नेतृत्व में शांति जुलूस निकला गया. शांति जुलूस यात्रा प्रधान कार्यालय पटना से चुनाव चिह्न नाव छाप ब्रांडिंग गाड़ी एवं सैकड़ो वाहन के साथ भट्टाचार्य रोड, कदमकुआं, लोहानीपुर, राजेंद्र नगर पुल, मलाई पकरी से कॉमर्स कॉलेज, बहादुरपुर, राजेंद्र नगर स्टेडियम, मछुआ टोली,उपरी पीरबहोर, गांधी मैदान पटना राजापुर पुल होते हुए दीघा तक निकाला गया. जहाँ रास्ते में कई जगह यात्रा का भव्य स्वागत भी किया गया.


इस मौके पर संतोष सहनी ने कहा कि बिहार को अब नया और युवा नेतृत्व चाहिए, जो सिर्फ महागठबंधन ही दे सकता है. एक ऐसा नेतृत्व जो युवाओं को रोजगार दे. बिहार को नये विजन के साथ विकास के पथ पर लेकर जाये. सहनी ने कहा कि विकासशील इंसान पार्टी आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी जी के नेतृत्व में बिहार में बदलवा लाने के लिए लगातार काम कर रही है. वे बिहार में पिछड़े समाज के युवाओं के नेता हैं. उनके निर्देशानुसार ही विकासशील इंसान पार्टी के द्वारा आज यह शांति मार्च निकला गया.   


इस मौके पर पार्टी के युवा नेता संतोष सहनी, आनंद मधुकर यादव, विकासशील छात्र मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास बॉक्सर, पटना जिलाध्यक्ष अर्जुन सहनी,पटना जिला युवा अध्यक्ष नागेंद्र सहनी, पटना साहिब विधानसभा अध्यक्ष विकास यादव, आदित्य सहनी, नीतीश कुमार, प्रदुमन बेलदार, शशि रंजन कुमार,मनोज साहनी उर्फ लवली सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.

टैग्स