ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

वोटिंग से पहले भारत-नेपाल सीमा से नशे की खेप जब्त, दो करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

DESK : लोकसभा चुनाव को लेकर कल यानी 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होना है। वोटिंग को लेकर भारत-नेपाल की खुली व अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में विशेष चौकसी बरती जा रही है। इस बीच भा

वोटिंग से पहले भारत-नेपाल सीमा से नशे की खेप जब्त, दो करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : लोकसभा चुनाव को लेकर कल यानी 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होना है। वोटिंग को लेकर भारत-नेपाल की खुली व अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में विशेष चौकसी बरती जा रही है। इस बीच भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा से सुपक्षा बलों ने नशे की एक बड़ी खेप बरामद की है। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले से सटे भारत-नेपाल सीमा पर दो करोड़ रुपये की हेरोइन पकड़ी गई है। एसएसबी-एसओजी और स्‍वाट की टीम ने इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।


दरअसल, लोकसभा चुनाव को लेकर सीमा पर हर आने-जाने वाले लोगों की सघन जांच की जा रही है। इसी दौरान सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने जब भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे दो युवकों की तलाशी ली तो उनके पास से दो सौ ग्राम हेरोइन बरामद किया गया। बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में दो करोड़ रुपए आंकी गई है।


बताया जा रहा है कि भारत-नेपाल के अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे परसामलिक थानाक्षेत्र के सेवतरी के पास दोनों युवक बाइक पर सवार होकर खुली सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र से नेपाल जाने की फिराक में थे। तभी एसएसबी के जवानों ने दोनों को धर-दबोचा। एसएसबी ने पूछताछ के बाद दोनों को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।