FIH Hockey Olympic Qualifier 2024: भारत ने न्यूजीलैंड को 3-1 से हराया

FIH Hockey Olympic Qualifier 2024: भारत ने न्यूजीलैंड को 3-1 से हराया

RANCHI: FIH Hockey Olympic Qualifier 2024 में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल की उम्मीद को कायम रखा है। रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में भारतीय महिला हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच आखिरी मुकाबला हुआ। भारत ने न्यूजीलैंड को धूल चटा दी। न्यूजीलैंड को भारत ने 3-1 से हराया।  


झारखंड की संगीता ने न्यूज़ीलैंड के डिफेंस को भेदकर शानदार फील्ड गोल किया। झारखंड की सलीमा टेटे को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ ही भारत की ओलंपिक में क्वालीफाई करने की उम्मीद जगी है। भारत की ओर से पहला गोल संगीता ने पहले ही मिनट में दागा। 


वही 9वें मिनट में मेगन हुल ने गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। जिसके बाद भारत ने तीनों गोल पहले ही क्वार्टर में दागे। इस तरह भारत ने 3-1 से न्यूजीलैंड को हरा दिया है। अब 16 जनवरी को भारत का अगला मुकाबला इटली के साथ होगा।