1st Bihar Published by: 3 Updated Sep 17, 2019, 10:35:38 AM
- फ़ोटो
PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 69वां जन्मदिन है. पूरे देश के कई जगहों पर पीएम का जन्मदिन रात के 12 बजे ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. बिहार बीजेपी कार्यालय में भी पीएम मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा है. पीएम के जन्मदिन पर बीजेपी ऑफिस में पीएम की तस्वीर लगाई गई है. वृत चित लगा कर पीएम मोदी की उपलब्धियों को दिखाया जा रहा है. इसके साथ ही स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है. इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, कृषि मंत्री प्रेम कुमार, सासंद सीपी ठाकुर सहित बिहार बीजेपी के कई नेता मौजूद रहें. इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि पीएम मोदी ने जिस तरह के कई फैसले लिए हैं, वो आने वाले इतिहास में लिखा जाएगा. उपमुख्यमंत्री ने नोटबंदी, जीएसटी, धारा 370 जैसे गंभीर मुद्दे पर पीएम के फैसले की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ रहने की कामना की. पटना से गणेश सम्राट और राहुल सिंह की रिपोर्ट