1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 19, 2019, 2:36:46 PM
- फ़ोटो
BHAGALPUR: इस वक्त की बड़ी ख़बर भागलपुर से है, जहां एक कैदी फरार हो गया है. भागलपुर सेंट्रल जेल में बंद कुख्यात अपराधी जवाहरलाल नेहरू अस्पताल से फरार हो गया है. फरार कैदी का नाम विकास झा है. कुख्यात विकास झा दरभंगा में हुए चर्चित दो इजीनियरों की हत्याकांड का मुख्य आरोपी है. बताया जा रहा है कि जेल में बंद कुख्यात विकास झा को इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच में भर्ती कराया गया था. जहां शौच जाने के बहाने सुरक्षा गार्डों को चकमा देकर वो फरार हो गया. पुलिस ने इससे पहले सीतामढ़ी से कैदी को भागलपुर जेल में शिफ्ट किया था. वहीं अस्पताल से कैदी के फरार होने की घटना, कैदी की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों पर कई सवाल खड़े करती है. आपको बता दें कि इससे पहले भी ये कैदी सीतामढ़ी कोर्ट हाजत से फरार हो चुका है. दरभंगा डबल इंजीनियर मर्डर कांड में कोर्ट ने अपराधी विकास झा को उम्र कैद की सजा सुनाई है. भागलपुर से सुशील की रिपोर्ट