Hindi News / news / युवक ने DSP और पुलिसकर्मी पर की फायरिंग, खुद को उड़ाने की दी...

युवक ने DSP और पुलिसकर्मी पर की फायरिंग, खुद को उड़ाने की दी धमकी

1st Bihar Published by: Updated Feb 28, 2020, 3:28:52 PM

युवक ने DSP और पुलिसकर्मी पर की फायरिंग, खुद को उड़ाने की दी धमकी

- फ़ोटो

BHAGALPUR: एक युवक पिस्टल लेकर तिलका मांझी की प्रतिमा के पास हंगामा करने लगा. जब डीएसपी और जवान पहुंचे तो उसने फायरिंग कर दी. इस घटना में दोनों बाल-बाल बच गए. घटना भागलपुर के तिलकामांझी चौक के पास की है. 

खुद को उड़ाने की दी धमकी

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि युवक पिस्टल लेकर तिलका मांझी की प्रतिमा के पास खड़ा हो गया और घंटों हंगामा करता रहा. सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई. जब लोग बोले की उतरो तो धमकी देने लगा और बोला की वह खुद को गोली मार लेगा. 

रेप की घटनाएं बंद

जब लोगों ने पूछा कि ऐसा क्यों कर रहे तो वह बोलने लगा कि समाज से रेप की घटना समाप्त होनी चाहिए. युवक छोटी खंजरपुर का रहने वाला है. उसका नाम अमित है. किसी तरह से पुलिस ने उसको कब्जे में लिया और पकड़कर थाने ले गई. पुलिस पूछताछ कर रही है. वहीं, मौजूद कुछ लोगों का कहना है कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है.