ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

भागलपुर में युवक की हत्या से सनसनी, हत्या कर शव को बगीचे में फेंका

BHAGALPUR: भागलपुर में एक 20 साल के युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गयी। घटना कजरैली थाना क्षेत्र के बहादुरपुर का है जहां इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। फिलहाल पुलिस पूर

भागलपुर में युवक की हत्या से सनसनी, हत्या कर शव को बगीचे में फेंका
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर में एक 20 साल के युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गयी। घटना कजरैली थाना क्षेत्र के बहादुरपुर का है जहां इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


मृतक की पहचान भागलपुर के कजरैली थाना क्षेत्र में भरत लाल सिंह के 20 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रुप में हुई है। बहादुरपुर बगीचा से युवक का शव बरामद किया गया है। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक बीते मंगलवार रात में भोज खाने कमलपुर गया था। वहां से करीब 10 बजे घर लौटा था। इस बीच तड़के करीब तीन बजे घर से बिना किसी को बताए निकल गया था।


इस बीच सुबह करीब 11 बजे परिजनों को पता चला कि एक युवक का शव बहादुरपुर बगीचा स्थित महमदा नदी के कछार में पड़ा है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मामले में कजरैली थानेदार नवनीश कुमार ने बताया कि मृतक के पॉकेट से मोबाइल बरामद किया है।