Hindi News / news / तेज रफ़्तार हाईवा ने दादी-पोते को रौंदा, दोनों की स्पॉट डेथ

तेज रफ़्तार हाईवा ने दादी-पोते को रौंदा, दोनों की स्पॉट डेथ

1st Bihar Published by: SUSHIL Updated Sep 15, 2021, 12:43:51 PM

तेज रफ़्तार हाईवा ने दादी-पोते को रौंदा, दोनों की स्पॉट डेथ

- फ़ोटो

BHAGALPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के भागलपुर से सामने आ रही है जहां हाईवा की चपेट में आने से दादी-पोते की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद से आक्रोशित लोगों ने सड़क जामकर खूब बवाल काटा. हंगामा कर रहे लोग मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. 


घटना कहलगांव थाना क्षेत्र के त्रिमुहन चौक के पास चांदपुर गांव में हुई. इस हादसे में कहलगांव अमापुर के निवासी सुरेंद्र दास की पत्नी कुंती देवी और पोते आदर्श कुमार की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जाता है कि दोनों दादी-पोता ट्रेन पकड़ने रेलवे स्टेशन जा रहे थे. तभी चांदपुर गांव के पास तेज रफ्तार से आ रही हाईवा ने दोनों को रौंद दिया, जिससे मौके पर दोनों की दर्दनाक मौत हो गई. 


घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं मृतक के परिजन और स्थानीय ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया. इधर हाईवा को पुलिस ने जब्त कर लिया. हालांकि ड्राइवर और खलासी भागने में कामयाब रहे.