1st Bihar Published by: SUSHIL KUMAR Updated May 18, 2021, 8:12:53 PM
- फ़ोटो
BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर जिले में शाहजंगी पंचायत के मुखिया पति की दबंगई सामने आई है. मुखिया के पति ने एक शख्स को लाठी-डंडे से बड़ी बेरहमी से पीटा है. युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है. पीड़ित परिवार ने इस घटना को लेकर थाने में आवेदन दिया है. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
घटना भागलपुर जिला के हबीबपुर थाना क्षेत्र की है, जहां शाहजंगी पंचायत के मुखिया पति मंजूर आलम की दबंगई सामने आया. बताया जा रहा है कि हबीबपुर थाना क्षेत्र शाहजंगी पंचायत के बदरे आलमपुर के निवासी अंजुम खातून अपने पति के साथ तकरीबन दो माह से लगातार हाजरी फातिमा के लिए मजार पर जाया करती थी. इसी क्रम में मुखिया शबाना खातून की पति मंजूर आलम अपने बेटे और अपने सहयोगी के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया.
मारपीट के दौरान अंजूम खातून के पति मोहम्मद सुलेमान गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. वही पीड़िता अंजूम खातून के साथ गांव के काफी संख्या में ग्रामीणों की सहयोग से थाना पहुंचकर आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है. हबीबपुर थाना की पुलिस इलाज के लिए हॉस्पिटल भेज दिया है.