1st Bihar Published by: SUSHIL KUMAR Updated Feb 24, 2021, 10:04:19 PM
- फ़ोटो
BHAGALPUR : बुधवार को भागलपुर जिले के सजौर थाना इलाके में एक भीषण सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मौत की खबर मिलते ही दोनों ही मृतकों के घर में कोहराम मच गया. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना भागलपुर जिले के सजौर थाना इलाके की है, जहां अंधरी नदी के पास तेज रफ्तार से ट्रक ने एक ठेले में जबरदस्त ठोकर मार दी. जिसके कारण ठेला चालक और उसके एक साथी की मौत हो गई. मृतक की पहचान बांका जिले के रहने वाले अखिलेश और अमन के रूप में हुई है.
इस हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने भागलपुर-अमरपुर मुख्य मार्ग को घंटों जान कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे लोगों को समझा-बुझाकर इस मामले को शांत कराया और डेड बॉडी को अपने कब्जे में एकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.