1st Bihar Published by: Shushil Updated Mar 30, 2021, 3:16:28 PM
- फ़ोटो
BHAGALPUR: बड़ी खबर भागलपुर से है जहां एक ही परिवार के 3 बच्चों की आग में झुलसने से दर्दनाक मौत हो गयी है। घटना पीरपैंती थाना क्षेत्र के परशुरामपुर पंचायत स्थित अठनियां गाव की है। घटना के संबंध में बताया जाता लालमुनि मंडल घर में अचानक आग लगने से एक ही परिवार के 3 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई।
बच्चों को बचाने के क्रम में बच्चों के माता-पिता भी बुरी तरह आग में झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही पीरपैंती थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से पीड़ित परिवार को पीरपैंती रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज अब भी जारी है। लालमणि मंडल के 3 बच्चों की आग में झुलसकर मौत हो गई। मृतकों में 4 वर्षीय प्रिया कुमारी, 3 वर्षीय आशीष कुमार और एक साल की नैना कुमारी शामिल है। तीनों बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल भेज दिया गया है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि आग बिजली के तार से लगी थी।