ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: हत्या के आरोपी DSP राजेश शर्मा को नई पोस्टिंग, FIR के 7 दिन बाद मिला नया पदशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: हत्या के आरोपी DSP राजेश शर्मा को नई पोस्टिंग, FIR के 7 दिन बाद मिला नया पदशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूची

Bettiah News: बाइक चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया युवक, पोल में बांधकर लोगों ने कर दी पिटाई

BETTIAH: बिजली के पोल में बांधकर युवक की पिटाई किये जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना मझौलिया थानाक्षेत्र के सरिसवा बाजार की है जहां कुछ लोगों ने मिलकर एक यु

Bettiah News: बाइक चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया युवक, पोल में बांधकर लोगों ने कर दी पिटाई
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: बिजली के पोल में बांधकर युवक की पिटाई किये जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना मझौलिया थानाक्षेत्र के सरिसवा बाजार की है जहां कुछ लोगों ने मिलकर एक युवक के दोनों हाथ को बिजली पोल में बांध दिया और जमकर पिटाई कर दी। वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता।


लोगों का कहना है कि युवक को बाइक चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा गया था। वायरल वीडियो में युवक अपनी पहचान बता रहा है। वो गोपालपुर थाना क्षेत्र के सरगटीया निवासी लालबाबू राम का पुत्र सुमन कुमार है। पिटाई की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम ने युवक को लोगों के चंगुल से मुक्त कराया और उसे मझौलिया थाने में लेकर पहुंची। 


वीडियो में युवक का हाथ पोल में बंधा हुआ नजर आ रहा है और पुलिस वाले हाथ खोलते दिख रहे हैं। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि 112 की टीम युवक को थाना लेकर आई है। इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।


बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट


टैग्स