Hindi News / news / बार-बालाओं के साथ मुखिया ने शराब पीकर किया डांस, डांसर को कर रहे...

बार-बालाओं के साथ मुखिया ने शराब पीकर किया डांस, डांसर को कर रहे थे टच, देखें वीडियो

1st Bihar Published by: Updated Mar 18, 2020, 1:58:55 PM

बार-बालाओं के साथ मुखिया ने शराब पीकर किया डांस, डांसर को कर रहे थे टच, देखें वीडियो

- फ़ोटो

BETTIAH: बिहार में शराबबंदी के बाद भी मुखिया ने शराब पी और उसके बाद बार-बालाओं के साथ डांस किया. इस दौरान वह बार-बार डांसर को टच कर रहे थे. कई बार डांस करने वाली को उन्होंने गोद में उठाने की कोशिश भी की. यहा मामला पश्चिम चंपारण के बाहरवा पंचायत का है. 


रोकने के बाद भी नहीं रुके

मौजूद लोगों ने मुखिया को डांस करने से रोका भी, लेकिन वह रूकने के लिए तैयार नहीं थे. बार-बार वह स्टेज पर जाकर डांस कर रहे थे और डांसर को पकड़ रहे थे. इस दौरान सैकड़ों लोगों की भीड़ अपने मुखिया का ड्रामा देख रही थी.कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया और इसको सोशल मीडिया में वायरल कर दिया.  

समर्थक भी नशे में थे चूर

बाहरवा पंचायत के मुखिया अनवर आलम के साथ-साथ उनके समर्थक भी शराब के नशे में चूर थे. बताया जा रहा है कि दो दिन पहले शनिचरी के बंगाली कॉलोनी में आर्केस्ट्रा हुआ था. उसमें मुखिया अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे. इस दौरान ही भोजपुरी के अश्लील गाने पर डांसरों के साथ खुद जमकर डांस किया.