ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

बिहार: पड़ोसी के घर संदिग्ध परिस्थिति में मिला नाबालिग लड़की का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

BETTIAH: बिहार के बेतिया जिले से खबर है जहां एक नाबालिग लड़की का शव पड़ोसी के घर से बरामद किया गया है. इस बात की खबर फैलते ही लोगों की भीड़ शव देखने के लिए जमा हो गई. वहीं लड़की के परि

बिहार: पड़ोसी के घर संदिग्ध परिस्थिति में मिला नाबालिग लड़की का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

BETTIAH: बिहार के बेतिया जिले से खबर है जहां एक नाबालिग लड़की का शव पड़ोसी के घर से बरामद किया गया है. इस बात की खबर फैलते ही लोगों की भीड़ शव देखने के लिए जमा हो गई. वहीं लड़की के परिवार वालों ने पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. 


यह घटना जिले के गोपालपुर थाना अंतर्गत मोहछी गांव का है. जानकारी के अनुसार इलाके के मोहछी गांव निवासी बिकाऊ महतो और उपेंद्र महतो के बीच काफी दिनों से जमीनी विवाद चल रहा था. जिसके बाद उपेंद्र महतो के घर नाबालिग लड़की का शव मिला. परिवार वालों ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को बहला फुसला कर उपेंद्र महतो के परिवार वाले घर में ले गए थे और फिर उसकी हत्या कर फंदे से शव को लटका दिया गया है.


दूसरी तरफ उपेंद्र महतो का पूरा परिवार घर छोड़ कर फरार है. पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुँच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया और मामले की तफतीश में जुट गई है.


टैग्स