ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानें....पहली बार MLC बने पवन सिंह, शपथग्रहण के बाद बोले..बिहार में फिल्म सिटी बनाने का सपना करेंगे पूरा बिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानें....पहली बार MLC बने पवन सिंह, शपथग्रहण के बाद बोले..बिहार में फिल्म सिटी बनाने का सपना करेंगे पूरा

Bettiah Crime News: चोरी के दर्जनों मोबाइल के साथ 3 नेपाली नागरिक गिरफ्तार, दो बाइक भी बरामद

BETTIAH: चोरी के दर्जनों मोबाइल के साथ 3 नेपाली नागरिक को पुलिस ने सघन जांच अभियान के दौरान पकड़ा है। दो बाइक भी जब्त किया गया है। इनके पास से विभिन्न कंपनियों के 39 मोबाइल बर

Bettiah Crime News: चोरी के दर्जनों मोबाइल के साथ 3 नेपाली नागरिक गिरफ्तार, दो बाइक भी बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: चोरी के दर्जनों मोबाइल के साथ 3 नेपाली नागरिक को पुलिस ने सघन जांच अभियान के दौरान पकड़ा है। दो बाइक भी जब्त किया गया है। इनके पास से विभिन्न कंपनियों के 39 मोबाइल बरामद किया गया है। 


बेतिया पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ और अवैध शराब की बरामदगी को लेकर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कंगली थाने की पुलिस ने पोखरिया से दो बाइक सवार तीन नेपाली नागरिक को पकड़ा जिसके पास से 39 चोरी का मोबाइल बरामद किया गया। 


नरकटियागंज सदर एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि कंगली थाना क्षेत्र स्थित पोखरिया गांव में तीन व्यक्तियों के पास से 39 चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया गया है। गिरफ्तार नेपाली नागरिक की पहचान तुलसी महतो, आरुष यादव एवं राजेश साह के रूप में हुई है। पुलिस ने उक्त तीनों व्यक्तियों के पास से दो मोटरसाइकिल सहित 39 पीस चोरी की मोबाइल बरामद की है।


बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट