ब्रेकिंग
Bihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! PMCH में अब 250 MBBS सीटें, इन मेडिकल कॉलेजों में भी बढ़ेंगी सीटेंBihar Weather Alert: बिहार में बारिश का रेड अलर्ट जैसा हाल! पटना समेत 38 जिलों में IMD की चेतावनीबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! PMCH में अब 250 MBBS सीटें, इन मेडिकल कॉलेजों में भी बढ़ेंगी सीटेंBihar Weather Alert: बिहार में बारिश का रेड अलर्ट जैसा हाल! पटना समेत 38 जिलों में IMD की चेतावनीबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंड

बेतिया की धरती से PM मोदी ने दिया उपहार,12 हजार 800 करोड़ की विकास योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

BETTIAH: देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बिहार दौरे पर हैं। बेतिया की धरती से 12 हजार 800 करोड़ की विकास योजनाओं का उपहार पीएम मोदी ने दिया। मार्च महीने में प्रधानम

बेतिया की धरती से PM मोदी ने दिया उपहार,12 हजार 800 करोड़ की विकास योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

BETTIAH: देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बिहार दौरे पर हैं।  बेतिया की धरती से 12 हजार 800 करोड़ की विकास योजनाओं का उपहार पीएम मोदी ने दिया। मार्च महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दूसरा बिहार दौरा है। इससे पहले 2 मार्च को वे औरंगाबाद और बेगूसराय आए थे। जहां कई विकास योजनाओं का उन्होंने उद्घाटन और शिलान्यास किया था। औरंगाबाद में 21 हजार करोड़ की परियाजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करने के बाद पीएम मोदी ने बेगूसराय में बिहार सहित पूरे देश के लिए 1 लाख 60 हजार करोड़ रुपए से अधिक के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण किया था। आज पीएम मोदी बेतिया पहुंचे जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। बेतिया से उन्होंने 12 हजार 800 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान पीएम मोदी ने एक जनसभा को भी संबोधित किया। 


बता दें कि पीएम मोदी ने आज बेतिया से गोरखपुर कैंट-वाल्मीकिनगर रेलखंड का दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण, बेतिया रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास, एनएच-139 डब्लू का गंगा नदी पर पटना में दीघा-सोनपुर रेल सह सड़क पुल के समानांतर पश्चिम में 180 मीटर अपस्ट्रीम 6 लेन एक्स्ट्रा-डोज्ड केबल ब्रिज का शिलान्यास किया। एनएच-130 डब्यू का 4 लेन बकरपुर हाट-मानिकपुर खंड, पू्र्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और देवरिया में शहरी गैस वितरण परियोजना का शिलान्यास और एचबीएल की सुगौली और लौरिया में अनाज आधारित इथेनॉल परियोजना का भी शिलान्यास उन्होंने किया। 


वही नरकटियागंज-गौनाहा आमान परिवर्तित रेलखंड और बेतिया रेल फ्लाईओवर का बेतिया-लौरिया भाग का उद्घाटन किया। वही एनएच-104 का 2 लेन पैल्ड शोल्ड के साथ शिवहर-सीतामढ़ी खंड, इंडियन ऑयल मुजफ्फरपुर-मोतिहारी एलजीपी पाइप लाइन का उद्घाटन किया गया। वही बापूधाम मोतिहारी-पिपराहां रेलखंड का दोहरीकरण, इंडियन ऑयल मोतिहारी एलपीजी प्लांट, मोतिहारी में इंडियन ऑयल पाइप लाइन टर्मिनल पीएम मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किया। वही नरकटियागंज- गौनाहा रेल सेवा और रक्सौल-जोगबनी रेल सेवा का शुभारंभ उन्होंने हरी झंडी दिखाकर किया।


पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के सभी लोगों का अभिनंदन करता हूं आने में विलंब हुआ इसलिए आप सभी से क्षमा मांगता हूं। बिहार में डबल इंजन की सरकार है लगातार बिहार में विकास कार्य तेज गया है। बिहार में आए दिन विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास हो रहा है। आज भी 12 हजार 800 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया है। 


पीएम मोदी ने जंगलराज और परिवारवाद की चर्चा की। कहा कि बिहार में जंगल राज लाने वाला परिवार बिहार के युवाओं का सबसे बड़ा जिम्मेदार है। उन्होंने बिहार के लाखों नौजवानों से उनका भाग्य छिन लिया। वो तो एनडीए की सरकार है जो बिहार को जंगलराज से बचाकर इतना आगे ले जा रही है। पीएम मोदी के कार्यक्रम में राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, मंत्री विजय कुमार चौधरी, संतोष कुमार सुमन, संजय जायसवाल, रमा देवी, राधा मोहन और सतीश चंद्र दूबे मौजूद रहे।


टैग्स